{"_id":"68127770819ee0b914034e3f","slug":"65-thousand-rupees-were-stolen-from-the-cash-box-by-throwing-chilli-powder-in-the-shopkeepers-eyes-bijnor-news-c-27-1-bij1002-148784-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंक गल्ले से 65 हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: दुकानदार की आंखों में मिर्च झोंक गल्ले से 65 हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। आंबेडकर चौक पुलिस चौकी के सामने स्थित मोबाइल शॉप से एक युवक दुकानदार की आंख में मिर्च झोंककर गल्ले से करीब 65 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई घटना से अफरातफरी मच गई।
चांदपुर-धनौरा मार्ग स्थित आंबेडकर चौक पर मोहल्ला कटकुई निवासी सुहेल की मोबाइल की दुकान है। दुकान पर मनी ट्रांसफर का काम भी होता है। दुकान के सामने ही पुलिस चौकी है। बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक युवक दुकान पर मोबाइल का रिचार्ज कराने आया था। उसने मुंह पर मास्क लगा रखा था। सुहेल ने बताया कि उसने जैसे ही काउंटर की दराज खोली, युवक ने उसकी आंख में लाल मिर्च पाउडर झोंक दिया। गल्ले में रखे 65 हजार रुपये ले उसने युवक का पीछा भी किया लेकिन वह भाग निकला। सुहेल के मुताबिक एक दिन पूर्व भी युवक मुंह पर मास्क लगाए दुकान पर आया था। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
सीओ भरत कुमार सोनकर व थाना प्रभारी संजय कुमार तोमर ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि तहरीर मिली है।