फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बुलाकी सिंह हत्याकांड का खुलासा न होने पर गांव वालों ने किया चुनाव बहिष्कार

बुलाकी सिंह हत्याकांड का खुलासा न होने पर गांव वालों ने किया चुनाव बहिष्कार

Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बुलाकी सिंह हत्याकांड का खुलासा न होने पर गांव वालों ने किया चुनाव बहिष्कार
प्रशासन के समझाने पर ग्रामीणों ने डाले वोट
विज्ञापन

बढ़ापुर (बिजनौर)। बढ़ापुर क्षेत्र में अनुसूचित जाति के बुलाकी सिंह हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित मृतक के गांव मुकंदपुर राजमल के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। दोपहर एक बजे तक किसी ने गांव में वोट नहीं डाला। डीएम व एसपी ने गांव में जाकर हत्याकांड का शीघ्र खुलासा करने का आश्वासन दिया। अफसरों के आश्वासन पर गांव वालों ने वोट डाले।

गांव मुकंदपुर राजमल के बुलाकी सिंह की रविवार रात कार में सवार बदमाशों ने बाइक से घर लौटते समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। महावीर सिंह व फिरोजी सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। चुनाव से पहले हुई इस घटना को लेकर पुलिस भी सकते में आ गई थी। मुकंदपुर राजमल अनुसूचित बाहुल्य गांव है। हत्याकांड का खुलासा न होने से आक्रोशित गांव वालों ने मतदान बहिष्कार का एलान कर दिया। सोमवार रात बुलाकी सिंह का शव गांव पहुंचा, लेकिन उसके परिजनों के खाड़ी देश से न आ पाने के कारण बुलाकी सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। गांव के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए बूथ नंबर 115 पर 920 वोट में से केवल दो वोट ही पड़े। दोपहर तक बूथ सूना रहा। इसका पता चलने पर डीएम सुजीत कुमार व एसपी संजीव त्यागी गांव पहुंचे और गांव वालों को समझाया। एसपी ने बताया कि हत्याकांड में सुराग मिल गया है। शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा और हत्यारोपियों पर रासुका लगाने का भी आश्वासन दिया। इस पर गांववालों ने दोपहर एक बजे से मतदान शुरू किया। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की लंबी लाइन लग गई। गांव में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। मृतक बुलाकी सिंह का बेटा दीपू दोपहर को दुबई से लौटा। उसके लौटने के बाद शाम को गांववालों ने बुलाकी सिंह का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed