{"_id":"5c968022bdec22142901962c","slug":"61553367074-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित मतदान कार्मिकों पर की जाएगी कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित मतदान कार्मिकों पर की जाएगी कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
‘अनुपस्थित मतदान कार्मिकों पर होगी कार्रवाई’
बिजनौर। जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अनुपस्थित मतदान कार्मिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाएं। उन्होंने कहा कि मतदान सम्पन्न कराने में पीठासीन अधिकारी/मतदान अधिकारियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिला निर्वाचन अधिकारी सुजीत कुमार ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन को सुचारु रूप से संपूर्ण कराने के लिए विवेक कॉलेज में आयोजित पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारियों के प्रथम प्रशिक्षण दिवस पर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने आश्वास्त किया कि वे पूरी निर्भीकता और स्वतंत्रता के साथ अपने दायित्वों को ईमानदारी के साथ निर्वहन करें। उनकी सुरक्षा के लिए हर समय पुलिस मौजूद रहेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस पेट्रोलिंग टीम को भी बुलाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले में शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष रूप से चुनाव संपूर्ण कराने के लिए तत्पर है। इसके लिए समस्त तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण अति महत्वपूर्ण है। इसलिए इसे संबंधित सभी अधिकारी ध्यानपूर्वक और गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त करें और अपनी शंकाओं का समाधान उपस्थित मास्टर ट्रेनरों के माध्यम से मौके पर ही करा लें। ताकि मतदान के समय किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी सदर बृजेश कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी महेशचंद, आकाश अग्रवाल, खंड शिक्षाधिकारी शिवकुमार आदि अधिकारी एवं मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।
82 मतदान कार्मिक रहे अनुपस्थित
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिले के करीब 1600 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान कार्मिकों को दो शिफ्टों में सामान्य प्रशिक्षण दिया गया। इनमें कुल 82 मतदान कार्मिक अनुपस्थित रहे। मास्टर ट्रेनर्स ने कार्मिकों को प्रशिक्षण देते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया।