{"_id":"5c719901bdec2225060d8ce1","slug":"61550948609-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा छोडने वाले परीक्षार्थियों कीसंख्या बढी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा छोडने वाले परीक्षार्थियों कीसंख्या बढी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रही परीक्षा छोड़ने वालों की संख्या
बिजनौर। जिले में यूपी बोर्ड की नकलविहीन परीक्षा का असर सामने आने लगा है। हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रशासन की सख्त घेराबंदी के चलते नकलची भी नहीं पकड़े जा रहे हैं। शनिवार को 3606 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार विषय के मुताबिक घेराबंदी की रणनीति बनाई जा रही है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार शनिवार कोण हाईस्कूल समाज विज्ञान का अनिवार्य पेपर था। जिले के सभी 129 केंद्र पर परीक्षा थी। सचल दल सुबह से ही सक्रिय हो गए। इसके चलते कोई नकल का केस नहीं पकड़ा गया। परीक्षा शांतिपूर्ण हुई है। प्रथम पाली की हाई स्कूल सामाजिक विज्ञान में पंजीकृत 52370 परीक्षार्थियों में 48843 उपस्थित व 3527 अनुपस्थित रहे। इंटर गणित व प्रारंभिक सांख्यिकी में पंजीकृत 87 छात्रों में 86 उपस्थित व एक अनुपस्थित रहा। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में पंजीकृत 1569 में 1514 उपस्थित व 55 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि अभियंत्रण में पंजीकृत 224 में से 209 उपस्थित व 15 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट कृषि पशुपालन व पशु चिकित्सा में पंजीकृत 168 परीक्षार्थी में 160 उपस्थित व आठ अनुपस्थित रहे हैं। इस प्रकार हाई स्कूल में 3527 व इंटरमीडिएट में 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसे नकलविहीन परीक्षा का असर बताया जा रहा है। हाईस्कूल हिंदी के अनिवार्य विषय में 3369 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा छोड़ने वाले परीक्षार्थियों की संख्या बढ़कर 3527 हो गई है।