{"_id":"5ba67e2d867a557ea82f5e32","slug":"61537637933-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के निर्देशन में पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के निर्देशन में पहुंची टीम
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
चतुर्वेदी स्वीट्स से लिए तीन नमूने
नजीबाबाद। डीएम के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अभियान में नजीबाबाद के चतुर्वेदी स्वीट्स एंड रेस्टूरेंट से जांच के लिए टीम ने मिठाई सहित तीन नमूने लिए। नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा। होटल और मिठाई की दुकानों पर मिलावटी खाद्य वस्तुओं पर अंकुश लगाने के लिए डीएम अटल कुमार राय के निर्देशन में चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजीव यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार की टीम ने शनिवार को कोतवाली मार्ग स्थित चतुर्वेदी स्वीट्स एंड रेस्टूरेंट पहुंचकर खाद्य सामग्री की जांच की। टीम ने जांच के लिए सोयाबीन रिफाइंड तेल, पिसी मिर्च, मलाई चाप बर्फी के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि जांच हेतु लिए गए नमूने राजकीय जनविश्लेषक प्रयोगशाला लखनऊ को भेजे जाएंगे।