{"_id":"5b9958da867a557fe0598776","slug":"61536776410-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल मार्ग पर चलना दुभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल मार्ग पर चलना दुभर
Updated Wed, 12 Sep 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल मार्ग पर चलना दुभर
रेहड़। गांव उदयपुर से मच्छमार जाने वाले मार्ग की हालत खस्ता होने से राहगीर परेशान हैं। मार्ग में गहरे गड्ढे हो गए हैं। राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। गांव के जितेंद्र, दिवाकर, नितिन, राकेश, अतर सिंह का कहना है कि गांव को जाने वाले मार्ग की दूरी ढाई किमी है, जोकि बदहाल है। मार्ग में ढाई से तीन फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं। बारिश में गड्ढे पानी से लबालब भर जाते हैं। ऐसे में वाहन अनियंत्रित होकर पलटने का खतरा रहता है। बाइक सवार आए दिन दुर्घटना में घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मार्ग की मरम्मत कराए जाने की मांग की है। विधायक प्रतिनिधि नितिन कुमार का कहना है कि जल्द ही मार्ग पर निर्माण कराया जाएगा।