{"_id":"5b916f1b867a557ecd2a0126","slug":"61536257819-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच टीम के सामने लगाया शौचालय बनवाने में रिश्वत लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच टीम के सामने लगाया शौचालय बनवाने में रिश्वत लेने का आरोप
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
शौचालय बनवाने के नाम पर मांगे गए रुपये
राजा का ताजपुर। डीएम द्वारा गठित टीम ने ग्राम पंचायत ताजपुर में डोर टू डोर जाकर निरीक्षण किया तो निर्माण कार्य में अनियमितता सामने आई। यह रिपोर्ट डीएम के सामने प्रस्तुत की जाएगी। ताजपुर ग्राम पंचायत स्दस्य शेर सिंह, बाबू अहमद, इमामुद्दीन, शांति देवी द्वारा ने डीएम कार्यालय में दिए शिकायती पत्र में अनियमितता का आरोप लगाया था। डीएम ने इसकी जांच जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार को दी। अनिल कुमार के सामने पात्रों ने ठेकेदार पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। दो शौचालय तीन दीवारों पर बने मिले। इनके अलावा सब सामान्य मिला। पंचायत घर पर एक दूसरे पर आरोप लगाने हुए प्रधान पक्ष व शिकायत करने वाले पक्ष में कहासुनी भी हुई। ग्राम प्रधान सुरेश सैनी ने बताया कि नाराज पंचायत सदस्य विकास कार्यों में कमीशन मांग रहे हैं। कमशीन न देने पर शिकायत कर रहे हैं। उधर जूनियर इंजीनियर अनिल कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियो को भेज दी जायेगी।
फर्जी तरीके से बेच दी जमीन
बिजनौर। सिविल लाइन प्रथम निवासी विजय कुमार राणा ने कोतवाली शहर में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके दादा डालू सिंह ने 1973 में मौजा रसूलपुर पिरथी में 989 वर्ग गज जमीन खरीदी थी। इस जमीन में धर्मकांटा संचालित है व मकान बना हुआ है। उसकी जमीन का महेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह ने दूसरों को नौ लाख 82 हजार रुपये में बेच दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए
चांदपुर। एसपी कॉलेज ऑफ फार्मेसी तिगरी महाविद्यालय के डी फार्मा प्रथम वर्ष के छात्रों ने शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंध समिति के अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रबंधक राहुल बंसल, अर्पित बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फार्मेसी विभाग के प्राचार्य शिवेंद्र अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को शिक्षक दिवस की महत्ता के बारे में बताया। संचालन पूजा प्रजापति, मोहम्मद रिजवान ने किया।