{"_id":"5b7f07d342c79246494d33c8","slug":"61535051731-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद जाम से जूझा बिजनौर रोड, राहगीर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद जाम से जूझा बिजनौर रोड, राहगीर परेशान
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बारिश के बाद शहर के बिजनौर रोड पर जाम लग गया। घंटो तक वाहन रेंगते नजर आए। बाइक सवार लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे लोग यातायात व्यवस्था को कोसते नजर आए।
गुरुवार को बारिश के बाद शहर जलमग्न हो गया। इससे शहर के टीपी नगर चौराहा, लकड़ा चौराहा, अतरासी चौराहे पर जाम की स्थिति बन गई। घंटो तक छोटे-बड़े वाहन जाम में फंसे रहे। कई जगह पर कीचड़ होने के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना उठाना पड़ा। आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने को कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा हैं। जाम की समस्या शहर के लोगों के लिए लाइलाज बन चुकी है। शायद ही कोई दिन हो जब इस शहर के लोग जाम से न जूझते हों। टीपी नगर चौराहे पर गुजरना बहुत मुश्किल हो जाता है। लोगों को बेहद कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस होने के बावजूद भी जाम की समस्या से जनता को छुटकारा नहीं मिल पाता हैं।