{"_id":"5b689f484f1c1b9d3e8b577c","slug":"61533583176-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षा और गड्ढायुक्त मार्ग से आगे बढ़ रहे कांवड़िए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षा और गड्ढायुक्त मार्ग से आगे बढ़ रहे कांवड़िए
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविरल बह रही शिवभक्ति की गंगा
नजीबाबाद। शिवभक्तों के हर-हर, बम-बम उद्घोष से नगर का वातावरण शिवमय हो गया है। बारिश और टूटी सड़कों के कारण आ रही बाधाओं की परवाह किए बगैर कांवड़ियों के जत्थे मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।
कांवड़ यात्रा और स्वतंत्रता दिवस का उत्साह कांवड़ियों में साफ दिख रहा है। विशाल कांवड़ों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज धार्मिक आस्था के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति को भी प्रदर्शित कर रहे हैं। कांवड़िये भगवान शिव के अनेक ज्योर्तिलिंगों के रूपों को रथों और पालकियों में आकर्षक ढंग से बैठाकर और उसमें गंगाजल भर पैदल यात्रा करते हुए भगवान आशुुतोष का जलाभिषेक के लिए अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। बुलंदशहर क्षेत्र के गांव अमरगढ़ निवासी शिवभक्त चमन दिव्यांग होते हुए भी कई सालों से भोले का जलाभिषेक करने को गंगाजल ला रहा है। दिव्यांग चमन के शिव में अटूट आस्था रखते हुए ट्राई साइकिल से करीब 20- 25 किलो मीटर की यात्रा करके अपने गंतव्य की ओर बुलंद हौंसलों के साथ आगे बढ़ रहा है।
इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम
नजीबाबाद। संभल जनपद के गांव चिरौली, भगवानपुर के शिवभक्त सोनू, नानक, सूरज, मुनेेश का कहना है कि इस बार प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। मुरादाबाद जनपद के गांव सहसपुर, बिलारी, कुंदरकी, नारायणपुर के शिवभक्त पवन कुमार, राहुल धूम सिंह, अतुल का कहना है कि इस बार कांवड़ियों के मार्ग पर कई स्थानों पर पुलिसकर्मी तैनात हैं। कांवड़ियों के मार्ग पर पड़ने वाले हर मोड़ और हर चौराहे पर पुलिसकर्मी उन्हें सही मार्ग और दिशा बता रहे हैं। रास्ते में 100 डायल पुलिसकर्मी का दौरा कर उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया
भागूवाला। वालिया तिराहे भागूवाला में कांवड़ सेवा शिविर उद्घाटन थानाध्यक्ष राजीव त्यागी ने किया। शिविर में मौजूद रोहित कर्णवाल, अमित, दिलीप, हर्षित, मोहित, वीर सिंह, अब्दुल रहमान अल्वी ने कांवड़ियों कुशल छेम पूछी और उन्हें फल वितरित किए।