{"_id":"5b3d1cb34f1c1b8d288b49e7","slug":"61530731699-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत लाइन टूटकर गिरी, दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत लाइन टूटकर गिरी, दो पशुओं की मौत
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालपुर में करंट से दो पशुओं की मौत
नांगलसोती। गांव लालपुर शोजीमल निवासी फारूख के घर के पास से 11 हजार केवीए की विद्युत लाइन गुजर रही है। मंगलवार शाम स्पार्किंग के साथ अचानक विद्युत लाइन का तार टूट गया। फारूख अहमद की पशुशाला में बंधे दो पशुओं की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय तार टूटकर पशुओं पर गिरा तो फारूख का पुत्र याकूब पशुओं को चारा डालने आया था, लेकिन संयोग से वह बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ललित कुमार ने घटना रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने का पशुपालक को आश्वासन दिया। पशुपालक ने विद्युत निगम के खिलाफ नांगल थाने को तहरीर सौंपकर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की।