{"_id":"5b3a76154f1c1be6568b45f4","slug":"61530557973-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने जिले में चलाया जागरूकता का आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने जिले में चलाया जागरूकता का आंदोलन
Updated Tue, 03 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। भाकियू की गांव गढ़ी में हुई पंचायत में प्लास्टिक का प्रयोग न करने का एलान किया गया। यूनियन के होने वाले आंदोलन में अब किसान अपने लिए थाली, गिलास, कटोरी, चम्मच आदि बर्तन घर से लेकर आएंगे। डिस्पोजल गिलास, प्लेट का इस्तेमाल नहीं करेंगे। किसान आंदोलन के लिए घर से चलते समय अपने बर्तन साथ लेकर चलेंगे।
जिले में भाकियू सामाजिक मुद्दे उठा रही है। इन मुद्दों को जन आंदोलन से जोड़ा जा रहा है। हाल ही में भाकियू ने मालन नदी को गोद लेकर उसकी सफाई का बीड़ा उठाया था। इसके अलावा पिछले महीने कई सदस्यों को शराब न पीने की शपथ दिलाई गई थी। इन पर निगरानी रखी जा रही है। पूरी तरह से शराब का त्याग करने वालों को इस महीने भाकियू सम्मानित करने वाली है। अब भाकियू ने प्लास्टिक का प्रयोग न करने का निर्णय लिया है।
सोमवार को गढ़ी में हुई पंचायत में जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण मानव स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो रहा है। किसान भाकियू के आंदोलन के दौरान पॉलीथिन तथा डिस्पोजल गिलास, प्लेट आदि का प्रयोग नहीं करेंगे। किसान अपने घर से बर्तन लेकर आएंगे। घर पर भी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। किसी भी आंदोलन के लिए घर से चलते समय भोजन के लिए किसान अपने बर्तन साथ लेकर चलेंगे। बैठक में अतुल कुमार, सुरपाल सिंह, दलेल सिंह, कुलदीप सिंह, राजवीर सिंह, गफ्फार खां, संदीप त्यागी, लुधयान सिंह, जय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रयास किए जा रहे
प्लास्टिक के प्रयोग पर बैन लगाने के लिए शासन द्वारा अनेक प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जनता इसका प्रयोग बंद करने को जागरूक नहीं दिख रही है। ऐसे में भाकियू की यह पहल आम जनता के लिए भी एक मिसाल है। इससे जनता पर्यावरण प्रदूषण के खतरों को जानेगी और प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए खुद भी जागरूक होगी।