फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दस साल बाद गरमाने लगा है अशोक प्रकरण

दस साल बाद गरमाने लगा है अशोक प्रकरण

Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
दस साल बाद गरमाने लगा है अशोक प्रकरण
बिजनौर। अशोक प्रकरण 10 साल बाद एक बार फिर गरमाने लगा है। भाकियू ने सूचना के अधिकार के अंतर्गत प्रशासन और चकबंदी विभाग से केस की स्थिति की जानकारी मांगी है। जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के अनुसार जानकारी मिलने पर यूनियन अगली कार्रवाई तय करेगी। अशोक के परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन

चकबंदी में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले हल्दौर ब्लॉक के गांव कुम्हारपुरा निवासी अशेाक ने 2008 में कलक्ट्रेट में आत्मदाह कर लिया था। तत्कालीन डीएम सच्चिदानंद पाठक ने शासन से मुआवजा दिलाने समेत उसके पुत्र को नौकरी दिलवाने का वादा किया था। दस साल बाद भी मामले में कुछ नहीं हुआ। इस बीच पति की मौत के गम में पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। अशोक के दोनों पुत्र थोड़ी सी जमीन खेती करके गुजारा करते हैं। अशोक का बूढ़ा पिता आज भी इंसाफ की उम्मीद लगाए हुए है। भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने बताया कि यूनियन ने अशोक के परिवार को इंसाफ दिलाने का संकल्प लिया है। उन्होंने अशोक प्रकरण पर आरटीआई के तहत सूचना जानकारी मांगी है। प्रकरण का अध्ययन करने के बाद भाकियू आगे की रणनीति बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed