{"_id":"5aaeaf5c4f1c1b8f778b63c8","slug":"61521397596-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खादर में कटान से निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खादर में कटान से निजात
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गंगा के तटीय गांवों को गंगा के कटान से जल्दी ही मुक्ति मिल जाएगी। इसका प्रस्ताव दो साल पहले शासन को बनाकर भेजा गया था। इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिले से जरूरी सूचना मांगी थी। पूछा था कि क्या दो साल पहले भेजे गए इस प्रस्ताव की उपयोगिता अब भी है। कहीं नदी ने अपनी धारा बदल तो नहीं दी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग ने अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दी है। तटबंध बनने के बाद गंगा का पानी गांवों में नहीं घुसेगा और खेतों का कटान भी नहीं होगा।
गंगा की धारा के एक ओर उत्तराखंड तो दूसरी ओर यूपी के गांव बसे हुए हैं। पहाड़ों पर बारिश का पानी मैदान में आता है। पहले बारिश होने पर पहाड़ों से आया पानी नदी के दोनों ओर फैलता था, लेकिन तीन साल पहले उत्तराखंड ने तटीय गांवों में तटबंध बनवा दिए थे। इससे अब सारा पानी बिजनौर की ओर जोर मारता है और कटान करता है। गंगा मिर्जापुर, राजारामपुर, डैबलगढ़, ब्रह्मपुरी, सुक्खापुर, कुंदनपुर, सिमलीकला, मीरापुर, कोहरपुर, चाहड़वाला आदि दर्जन भर गांवों में कटान करती है। वहां के गांव वाले भी लंबे समय से तटबंध बनाने की मांग करते आ रहे हैं। सिंचाई विभाग खंड अफजलगढ़ के अधिकारियों ने तटीय गांवों को कटान से बचाने को तटबंध बनाने के लिए 61 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाकर शासन को भेजा था। प्रोजेक्ट को मंजूर होने से पहले उत्तर प्रदेश बाढ़ राज्य नियंत्रण परिषद की तीन समितियों के सामने रखा जाता है। इन तीनों समितियों ने प्रोजेक्ट को हरी झंडी दे दी थी। इसके बाद यह फाइल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यालय में पहुंचा था। नदी अक्सर अपना रास्ता बदलती रहती है, इसलिए शासन द्वारा सिंचाई विभाग से जानकारी मांगी गई थी क्या दो साल पहले भेजा गया यह प्रस्ताव क्या अब भी उपयोगी है या दूसरा प्रस्ताव बनाया जाए। कहीं नदी की धारा ने अपना मार्ग तो नहीं बदल लिया है। विभाग ने इस संबंध में जानकारी भेजी है कि नदी की धारा ने अपना रास्ता नहीं बदला है। यह प्रस्ताव आज भी उपयोगी है।
कटान का मामला बनता है हर चुनाव में मुद्दा
गंगा द्वारा कटान का मामला हर चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा रहता है। वहां पर सालों से तटबंध बनवाने की मांग चलती आ रही है। चुनाव के समय तो यह मुद्दा जोर शोर से उठाया जाता है, लेकिन बाद में नेता आकर फटकते नहीं हैं। गांव वाले खुद ही जीवटता से इसका मुकाबला करते हैं।
विज्ञापन
हर साल सैकड़ों बीघा जमीन समा जाती है गंगा में
कटान से हर साल सैकड़ों बीघा जमीन गंगा की धारा में समा जाती है। कई गांवों में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर मंदिरों-मस्जिदों से घोषणा कराकर चेतावनी जारी कराई जाती है। गांव वाले भी पूरी रात जाकर स्थिति पर नजर रखते हैं। सिंचाई विभाग के एक्सईएन राजीव कपिल शर्मा के अनुसार दो साल में गंगा ने अपना मार्ग नहीं बदला है। इसके बारे में शासन को बता दिया गया है।