Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाजपा जिला कार्यशाला बैठक में हंगामा

भाजपा जिला कार्यशाला बैठक में हंगामा

Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यशाला बैठक में हंगामा
नहटौर। भाजपा की आयोजित जिला कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने जनपद के प्रभारी मंत्री पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर पदाधिकारी भी चुप्पी साध गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रशासन हो या पुलिस उनकी सुनवाई नहीं होती है। बामुश्किल कार्यकर्ताओं को शांत किया गया और हॉल का दरवाजा बंद कर बैठक की गई।
विज्ञापन

ब्लॉक के ड्वाकरा हॉल में भाजपा की जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिला स्तरीय पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय महामंत्री सूर्य प्रकाशपाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र धनौरिया, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष हेमेंद्रपाल, सुमन त्यागी के अलावा जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी आदि मंचासीन थे। बैठक चलने के दौरान अचानक हंगामा होना शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें उपेक्षा का शिकार होना पड़ रहा है। सही बात भी कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। नगीना होली जुलूस प्रकरण में कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया गया। कार्यकर्ताओं ने जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि वह अधिकारियों के सामने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करते हैं। निर्धारित समय के कई घंटे बाद आते हैं। कार्यकर्ताओं से अलग में उनकी बता वे नहीं सुनते। अधिकारियों की मौजूदगी में बात करते हैं। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पार्टी के लिए नुकसानदायक बताते हुए हटाने की मांग की है। बैठक में कई कार्यकर्ता गुस्से में आकर मंच तक पहुंच गए। माइक तक हाथ में लेकर आप बीती बताई। क्षेत्रीय महामंत्री सूर्यप्रकाश पाल ने कहा कि उनकी बातें नोट कर ली गई है। प्रदेश संगठन के सामने बात रखी जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में हंगामे के दौरान मीटिंग हॉल के बाहर मौजूद लोग भी अंदर पहुंचने लगे। पदाधिकारियों ने फजीहत से बचने के लिए मीटिंग हॉल के दरवाजे बंद कराकर बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाया। बाद में हॉल बंद कर बैठक हुई। बैठक में धामपुर चेयरमैन राजू गुप्ता, हल्दौर चेयरमैन अमर सिंह पम्मी, जिला विस्तारक अमित चौधरी, राजीव चौहान, लोकेंद्र सिंह, शोभित त्यागी, तिलकराज सैनी, संजीव त्यागी, अंतराम सिंह आदि ने भाग लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया का कहना है कि कार्यकर्ता अपनी बात कहना चाहते थे। उनकी बात सुन ली गई है। बैठक में कोई हंगामा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशैली पर भी खड़े हुए सवाल
कई अधिकारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हुए। अधिकारियों की मनमर्जी करने का आरोप भी लगाया गया। कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने पर गंभीर परिणाम होने तक की चेतावनी दी गई। कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखकर पदाधिकारी भी चुप्पी साधे रहे। बामुश्किल कार्यकर्ताओं को शांत किया गया। बैठक में मंचासीन पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सर्वोपरि बताते हुए उनके मान सम्मान होने का पूरा भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed