{"_id":"5aa41bee4f1c1bac758b4a5c","slug":"61520704494-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने नगर में फ्लैग मार्च निकाला
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला
धामपुर (बिजनौर)। नगर में शांति व्यवस्था को बनाने और अपराधियों को क्षेत्र से बाहर करने के उद्देश्य से पुलिस ने नवागत कोतवाल मनोज कुमार के निर्देशन में शुक्रवार देरशाम फ्लैग मार्च निकाला। अधिकांश स्थानों पर संदिग्धों की तलाशी ली। कोतवाल ने अपराधों पर रोक लगाने को नागरिकों से अपेक्षित सहयोग मांगा। कोतवाल ने कहा कि उनके स्तर से किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं बरता जाएगा। कानून का पालन करने वालों के लिए पुलिस हर समय उनके सहयोग को तत्पर है। पर जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे। नहीं बख्शा जाएगा। चाहे वह किसी दल के हो। पुलिस का काम जनता की सेवा करना है। किसी को बगैर मतलब के सताना नहीं है। पुलिस ने नगर के मुख्य बाजार, पंजाबी बाजार, भगत सिंह चौक, खारी कुआ, डाकघर मार्ग, रोडवेज, रेलवे स्टेशन मार्ग, आर्य समाज मंदिर, लोहा बाजार, सराफा बाजार, फल चौक, नगीना चौक आदि का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और अपराधों पर रोक को सुझाव मांगे। भ्रमण में उनके साथ निरीक्षक रमेश चंद शर्मा, राजेश यादव, कुमरेश त्यागी, रणवीर सिंह आदि रहे।