{"_id":"5a5a4dd34f1c1bab3f8b4a06","slug":"61515867603-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
अफजलगढ़ (बिजनौर)। गांव अनवरपुर चडिंका में एक सप्ताह से फुंके बिजली के ट्रांसफार्मर को सही कराने की मांग को लेकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ट्रांसफार्मर के फुंका होने से गांव में अंधेरा पसरा है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीण राकेश, जयपाल, हरिचंद्र, सुरेश , तेजपाल, पंकज, रोहित, महेंद्र, शिवकुमार , मुनीम सिंह , रोहिताश , कलवा , इकरार, नफीस , रासिद का कहना है कि गांव में दक्षिण दिशा में रखा 25 केवी का ट्रांसफार्मर एक सप्ताह से फुंका है। जिससे उनके सामने दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों की हाईस्कूल और इटर बोर्ड की परीक्षाएं सिर पर है। ऐसा ही रहा तो बच्चों की पढ़ाई कैसे हो पाएगी । उन्होंने निगम के उच्चाधिकारियों से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है । उधर, जेई चेतराम सिंह ने शीघ्र समस्या का समाधान कराने की बात कही है।