फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कोहरा और शीतलहर

कोहरा और शीतलहर

Tue, 19 Dec 2017 12:25 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
कोहरा और शीतलहर
बिजनौर। कोहरे और सर्द हवाओं ने मौसम में ठंडक घोल दी है। दो दिन में तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हालांकि अब हवा की गति कम होने से शीतलहर से राहत मिली हुई है। उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर्स एसोसिएशन ने प्रभारी बीएसए शिव कुमार को ज्ञापन देकर ठंड को देखते हुए प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का समय दस बजे से तीन बजे करने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के साथ हवा भी चलने से बहुत ठंडक रही। कोहरा इतना घना रहा कि सड़कों पर सुबह के समय 50 मीटर के आगे का कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। हवा के ठंडे झोंके भी बीच-बीच में आते रहे। करीब 11 बजे धूप निकलने व हवा के झोंके बंद होने से राहत मिली। कोहरे व सर्द हवा की वजह से दो दिन में तापमान तीन डिग्री तक गिर गया है। पहले न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक हो रहा था। अब दो दिन से तापमान छह डिग्री सेल्सियस ही हो रहा है। वहीं उत्तर प्रदेश उर्दू टीचर्स एसोसिएशन ने भी ठंड को देखते हुए स्कूल का समय सुबह नौ बजे के बजाए दस बजे करने की मांग की है। प्रभारी बीएसए को सौंपे ज्ञापन में बताया कि कड़ाके की ठंड का प्रकोप बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। इसे देखते हुए स्कूलों में समय परिवर्तन करना चाहिए। इस दौरान संगठन अध्यक्ष अरशद जमाली, सलीमुद्दीन, मोहम्मद अरशद, भूपेश, फहीम अहमद, मुजफ्फर इस्लाम, मोहम्मद इदरीस, मोहम्मद कामिल, मोहम्मद तालिब आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed