{"_id":"5a2ed4b14f1c1b95188b9386","slug":"61513018545-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर मासूम घायल, हाथ में आया फैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आकर मासूम घायल, हाथ में आया फैक्चर
Updated Tue, 12 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में एक घंटे तक बैठा रहा बच्चा, नहीं दिलाया गया उपचार
मंडावर। स्कूल वाहन से घर लौटते समय बस की चपेट में आने से एक छात्र चोटिल हो गया। बाकी विद्यार्थी चोटिल होने से बाल-बाल बच गए। घायल बच्चा दर्द से एक घंटे तक स्कूल में ही कराहता रहा, उसे उपचार नहीं दिलाया गया। सूचना पर पहुंचेे अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया और बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
शिक्षा विभाग में संकुल प्रभारी धर्म सिंह का सात साल का बेटा प्रबल मॉडर्न ऐरा पब्लिक स्कूल मंडावर में कक्षा यूकेजी में पढ़ता है। सोमवार को करीब 12:30 बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह स्कूल द्वारा उपलब्ध ट्रांसपोर्ट टाटा मैजिक से घर वापस जा रहा था। प्रबल ने अपना दायां हाथ टाटा मैजिक के बाहर निकाल रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चंदक की ओर जा रही एक बस की टाटा मैजिक से हल्की भिड़ंत हो गई। जिसमें प्रबल का दायां हाथ बुरी तरह चोटिल हो गया। घायल प्रबल को स्कूल में एक घंटे तक बैठाए रखा गया। बच्चा दर्द से कराहता रहा और स्कूल प्रबंधन ने उसे उपचार दिलाना भी जरूरी नहीं समझा। सूचना पर पहुुंचे अभिभावकों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और बच्चे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
प्रबल के हाथ में फैक्चर आया है और रॉड पड़ी है। वहीं स्कूल स्टाफ ने घटना को स्कूल से बाहर की बताकर मामले से पल्ला झाड़ने की कोशिश की तो वहां मौजूद अभिभावकों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि ट्रांसपोर्ट स्कूल प्रशासन ने उपलब्ध कराया है और इसकी मनमानी फीस लेता है। फिर भी स्कूली वाहनों की खिड़कियों पर जाली नहीं लगाई गई हैं। उपप्रधानाचार्य सुमित कुमार ने अभिभावकों को किसी तरह शांत किया। उनका कहना है कि घटना एक हादसा है। स्कूल प्रशासन बच्चों की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। प्रबल के पिता धर्म सिंह का कहना है कि हादसे के बाद भी स्कूल प्रशासन ने बच्चे का इलाज नहीं कराया और घोर लापरवाही दिखाई है। वे इस मामले की शिकायत अधिकारियों से करेंगे।