फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   योगी सरकार में नए थाने खोलने की कवायद शुरू

योगी सरकार में नए थाने खोलने की कवायद शुरू

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
योगी सरकार में नए थाने खोलने की कवायद शुरू
बिजनौर। लंबे अरसे से जिले में नए थाने बनाने का इंतजार खत्म होगा। जिले में झालू व गंज में दो नए थाने बनने वाले हैं। दो नए थाने बनने से पीड़ितों को मदद मिलने में आसानी होगी और अपराधियों पर भी नकेल कसी जा सकेगी।
विज्ञापन

बिजनौर जिले में काफी समय से झालू व गंज में नए थाने बनाने की कवायद चल रही है। दोनों जगह थाना बनाने के लिए जमीन भी तलाशी जा रही है। शासन स्तर को इसके प्रस्ताव भी भेज दिए गए थे। पर थाना बनाने को मंजूरी नहीं मिली। योगी आदित्यनाथ की सरकार में नए थाने बनाने की मुहिम शुरू हो गई है। नए सिरे से थाने बनाने के प्रस्ताव शासन को भेजे जा रहे हैं। अपराधों पर नकेल कसने व पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए नए थाने खोले जा रहे हैं। बिजनौर जिला अतिसंवेदनशील श्रेणी में आता है। अतिसंवेदनशील जिलों में ही ये थाने खोले जा रहे हैं। मुरादाबाद रेंज में 11 नए थाने खुल रहे हैं। इनमे बिजनौर के भी दो थाने शामिल हैं। बिजनौर के झालू व गंज में नए थानों में झालू हल्दौर, हीमपुर व शहर कोतवाली के गांव को काटकर थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है तो गंज के लिए शहर कोतवाली व हीमपुर थानों के गांव काटकर थाना बनाने का प्रस्ताव है। नए थाने जल्द खुलने की उम्मीद है। थानों के लिए फिर से जमीन तलाशने का काम भी शुरू हो गया है। गंज व झालू में पुलिस चौकी हैं। डीआईजी मुरादाबाद ओंकार सिंह ने नए थानों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed