फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   धामपुर में उम्मीद से कम रहा मतदान, ठंड में नहीं निकले वोटर

धामपुर में उम्मीद से कम रहा मतदान, ठंड में नहीं निकले वोटर

Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में उम्मीद से कम रहा मतदान, ठंड में नहीं निकले वोटर
फोटो एक
विज्ञापन

धामपुर।धामपुर नगर पालिका में निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को मतदान छुटपुट घटनाओं के बीच शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। बकौल एसडीएम आजाद भगत सिंह मतदान लगभग 65.3 प्रतिशत रहा। एसडीएम ने कहा कि मतदान पूरी तरह से शांति पूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। किसी भी बूथ व मतदान केंद्र से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
धामपुर निकाय चुनाव में प्रशासन की ओर से 18 मतदान केंद्रों पर 58 बूथ बनाए गए थे। मतदान सवेरे साढ़े सात बजे से मतदान अधिकारियों से शुरू कर दिया था। पर सवेरे के समय अधिक ठंड होने से मतदाता करीब नौ बजे से खासी धूप चटकने के बाद ही वोट डालने को घरों से निकले। शांति व्यवस्था व निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने को प्रशासन की ओर से प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई। कुछ बूथों पर मतदाताओं ने सूची से वोटों के गायब होने को लेकर हंगामा किया। नगर के किसी बूथ पर किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी तो नहीं है इस पर निगरानी रखने को ड्रान से निगाह रखी जा रही है। मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर और डीआईजी ने यहां पर आकर कई मतदान केंद्रों पर जाकर बूथों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक वीके आनंद ने भी यहां पर कई बूथों पर निरीक्षण किया। प्रेक्षक ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक ढंग से चल रहा है। कहीं पर कोई समस्या नहीं है। धामपुर में करीब 39026 मतदाताओं ने अपने वोटों का नगर पालिका की पसंदीदा सरकार बनने का प्रयोग किया। मतदाताओं के रूझान को देखते हुए यहां पर चुनाव चतुष्कोणीय माना जा रहा है। कड़ा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राजू गुप्ता, सपा प्रत्याशी अबुल कलाम अंसारी, निर्दलीय रवि चौधरी व निर्वमान पालिकाध्यक्ष महमूद हसन के बीच माना जा रहा है। लेकिन राजनीतिज्ञों का कहना है कि निर्दलीय प्रत्याशी किसी वजह से कमजोर हो गए होंगे तो फिर ऐसे में रोमांचक टक्कर भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच होगी।
विज्ञापन

मतदान उम्मीद से कम रहा
सर्दी की वजह से मतदान प्रतिशत कम रहा है। यह आंक कर देखा जा रहा था कि सामान्य निकाय के इस चुनाव में मतदान करीब 80 प्रतिशत के आसपास होगा। 65.3 प्रतिशत मतदान उम्मीद से कम रहा है। देखना यह है कि किस जाति , समुदाय के लोगों ने कम मतदान किया है। धामपुर में शुरूआत के दो घंटे में 13 प्रतिशत, साढ़े 11 बजे 35 प्रतिशत, डेढ़ बजे 42 प्रतिशत, साढ़े तीन बजे 58 प्रतिशत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed