फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना

आगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना

Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
आगनबाड़ी सहायिकाओं का धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जलीलपुर । विभिन्न आंगनबाड़ी और सहायिका संगठनों के आह्वान पर सीडीपीओ कार्यालय के बाहर धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ सहायिका कर्मचारी संघ सीटू और अन्य ट्रेड यूनियन से जुड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने प्रदेशीय आह्वान पर सीडीपीओ कार्यालय जलीलपुर के बाहर धरना जारी रखा। धरना स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता पाल ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। धरना स्थल पर चार हजार में दम नहीं, बीस हजार से कम नहीं नारे को जोर शोर से लगाया जा रहा है। सुनीता पाल, सरिता चौधरी, सविता शर्मा, राजबाला रानी आदि ने विचार व्यक्त किए । कोतवाली देहात में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले कार्यकर्ताओं अपनी मांगों को लेकर ब्लॉक स्तर पर दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इसमें महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाने, आंगनबाड़ी को 15 दिन का मानदेय सहित चिकित्सा अवकाश और इलाज के लिए धनराशि दिलाने, हर पांच साल में विकें द्रीकृत कर कुर्सी, मेज वाक्स आदि आवश्यक सामान दिलाने आंगनबाड़ी का मानदेय 18 हजार करने सहित विभिन्न मांगो पर चर्चा हुई। प्रदर्शन के दौरान महिला कर्मचारी संघ की पुष्पा विश्नोई, तारा देवी, सरोज देवी, शोभा देवी, नीलम देवी, कविता देवी, करतारी, रानी देवी, सुमन देवी, आरती देवी, पवन, कुसुम देवी, सलेश कुमारी, सुमित्रा देवी आदि समंत सैकड़ों आंगनबाड़ी और सहायिका उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed