फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   60 percent work of Meerut-Pauri highway completed

मेरठ-पौड़ी हाईवे का 60 फीसदी काम पूरा

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
60 percent work of Meerut-Pauri highway completed
मेरठ-पौड़ी हाइवे पर बिजनौर-नजीबाबाद के बीच होता निर्माण कार्य। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। नजीबाबाद से बिजनौर के बीच फोरलेन हाईवे पर मार्च तक ट्रैफिक सड़पट दौड़ने लग जाएगा। फिलहाल मेरठ-पौड़ी हाईवे को फोरलेन में तब्दील किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। करीब 60 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। एक लेन की 30 किमी. लंबी सड़क तैयार हो चुकी है। दूसरी लेन में काम होना बाकी है। हालांकि अभी बिजनौर से बहसूमा के बीच निर्माण को एनओसी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे 119 मेरठ-पौड़ी को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। फिलहाल मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में बनाया जा रहा है। बहसूमा से बिजनौर तक और बिजनौर बाईपास का निर्माण वन मंत्रालय की एनओसी मिलने के बाद ही होगा। बता दें कि बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर बाईपास हस्तिनापुर वन्यजीव अभ्यारण्य में है। इसी एनओसी के फेर में बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर एक नए पुल का निर्माण भी अटका हुआ है।
विज्ञापन

बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किए जाने का काम तेजी से चल रहा है। एक लेन में करीब 30 किमी सड़क पूरी हो चुकी है। वहीं स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास का निर्माण दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। उधर भनेड़ा में टोल के लिए भी सड़क बननी चालू हो गई है। भनेड़ा में टोल बनाया जाएगा। वहीं हुसैनपुर अड्डे पर ओवरब्रिज का ढांचा बनाकर तैयार कर लिया गया है। जिसे पहुंच मार्ग से जोड़ा जाना बाकी रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे में नजीबाबाद से मेरठ की दूरी होगी तय
हाईवे पर 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार बनाए रखने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। हाईवे बन जाने के बाद मेरठ से नजीबाबाद की दूरी 120 मिनट में तय कर ली जाएगी। वहीं बिजनौर से नजीबाबाद और कोटद्वार तक आने जाने में यात्रा का समय कम लगेगा। हाईवे बन जाने के बाद कोटद्वार से नजीबाबाद तक पहुंचने में केवल 15 मिनट का वक्त लगेगा। जबकि बिजनौर से नजीबाबाद का सफर 25 मिनट में हो जाया करेगा।
बैराज पर बनेगा एक और पुल
बिजनौर बैराज पर एक और पुल बनाया जाना है। जोकि फोरलेन के प्रोजेक्ट में ही शामिल है लेकिन वन मंत्रालय की एनओसी नहीं मिलने की वजह से इसके निर्माण को शुरू होने में अभी वक्त लगेगा। मौजूदा बैराज और नए पुल के बीच में करीब पांच सौ मीटर का गैप रखा जाएगा।

बहसूमा से बिजनौर तक हाईवे का निर्माण एनओसी मिलने के बाद ही हो सकेगा। हालांकि बिजनौर से नजीबाबाद के बीच हाईवे का निर्माण करीब 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। बाईपास का निर्माण भी तेजी से चल रहा है - आयुष चौधरी, प्रोजेक्ट इंजीनियर एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed