फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   585 nomination papers filed for District Panchayat member

जिला पंचायत सदस्य के लिए 585 नामांकन पत्र दाखिल

Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
585 nomination papers filed for District Panchayat member
बिजनौर कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों की जमा भीड़। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए पहले दिन 49 वार्ड में 585 नामांकन पत्र दाखिल हुए। सबसे अधिक 24 नामांकन पत्र वार्ड 26 में दाखिल कराए गए हैं। इसके बाद वार्ड 15 में 23 नामांकन पत्र दाखिल हुए। वार्ड एक व 22 में सबसे कम तीन तीन नामांकन पत्र दाखिल हुए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन पत्र जमा करने के लिए पहले दिन सुबह से भीड़ रही। प्रशासन ने नामांकन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जगह जगह बेरिकेडिंग लगी है। प्रस्तावक दावेदारों के साथ नामांकन दाखिल कराने पहुंचे। जिला पंचायत में 56 वार्ड हैं। भाजपा, सपा-रालोद ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वार्ड आठ से 14 तक में पहले दिन कोई नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। आठ अप्रैल नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

बुधवार से जिला पंचायत सदस्यों के अलावा बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान के पद के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल होने शुरू हुए। बिजनौर में मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों के पर्चे दाखिल हो रहे हैं। डीएम कोर्ट में सदस्य का चुनाव लड़ने वालों के नामांकन पत्र दाखिल किए गए। पुलिस ने सिविल लाइन चौकी व विकास भवन के बाहर बैरियर लगा रखा था। कलक्ट्रेट के अंदर डीएम कोर्ट तक बैरिकेटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदपुर देवमल में ब्लॉक पर भी प्रत्याशी दो प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल करने जा रहे थे। जिला पंचायत सदस्य के लिए पहले दिन 585 पर्चे दाखिल हुए। इनमें मोहम्मदपुर देवमल वार्ड चार से पूर्व विधायक रुचि वीरा की पुत्री स्वाति वीरा, पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की पत्नी इंतखाब राणा, हल्दौर तृतीय से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह , जलीलपुर चतुर्थ से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व सपा प्रत्याशी नसरीन सैफी ने पर्चा दाखिल किया। रालोद, सपा व अन्य दलों के प्रत्याशियों ने भी पर्चे दाखिल किए। आलम यह था कि एक एक वार्ड से 15-15 प्रत्याशियों ने अपने पर्चे दाखिल किए।

रालोद समर्थित 15 जिला पंचायत सदस्य पद के दावेदारों ने नामांकन कराया
नहटौर। जिला पंचायत सदस्य के लिए रालोद समर्थित 15 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। दावेदारों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद नामांकन पत्र दाखिल किया। नजीबाबाद के द्वितीय वार्ड से अनुज चौधरी, तृतीय से कामेन्द्र सिंह एडवोकेट, चतुर्थ से सरदार बुद्ध सिंह, किरतपुर के वार्ड तृतीय से महेंद्र सिंह, चतुर्थ से हेमन्त कुमार, मौहम्मदपुर देवमल प्रथम से रीना कुमारी ,पंचम से संयोगिता, हल्दौर वार्ड प्रथम से निर्मला देवी, द्वितीय सोनम चौधरी, नहटौर द्वितीय लाडो देवी, जलीलपुर वार्ड प्रथम से सचिन अहलावत, द्वितीय कौसर जहां, तृतीय से राजेन्द्र सिंह, पंचम से मुकेश देवी, नूरपुर तृतीय से इरफान अहमद ने नामांकन पत्र दाखिल किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed