फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   58 buses of Bijnor depot will go to the elections

चुनाव में जाएंगी बिजनौर डिपो की 58 बसें

Wed, 02 Feb 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
58 buses of Bijnor depot will go to the elections
चुनाव में जाएंगी बिजनौर डिपो की 58 बसें
विज्ञापन

बिजनौर। दस फरवरी को विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए शासन से रोडवेज डिपो पर बसों की डिमांड आने लगी है। बिजनौर डिपो से 12 बसें जा चुकी हैं। जबकि शासन ने 46 बसों की और डिमांड की है। डिपो पर बसें कम होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों के अनुसार चुनाव खत्म होने तक यही स्थिति बनी रहेगी।

बिजनौर से डिपो से अलग-अलग रूटों पर 114 बसों का संचालन किया जाता है। जिसमें 85 निगम और 29 बसें अनुबंधित हैं। इनमें से कुछ बसें खराब होने की वजह से वर्कशॉप पर खड़ी रहती हैं। अब विधानसभा चुनाव आते ही डिपो से बसों की संख्या घटनी शुरू हो गई है। बिजनौर डिपो से 12 बसें जा चुकी हैं। 23 बसों की छह फरवरी और 23 बसों की 15 फरवरी के लिए शासन ने डिमांड भेजी है। शासन ने अभी तक डिपो से 58 बसें चुनाव के लिए मांगी हैं। छह फरवरी को जाने वाली बसें मुजफ्फरनगर चुनाव में जाकर 10 फरवरी को आएंगी। 15 फरवरी को जाने वाली बसें कानपुर देहात, उन्नाव, अयोध्या, बलिया और चंदौली में चुनाव कराकर आठ मार्च को आएंगी। अधिकारियों ने बताया कि अभी तक शासन की ओर से 58 बसों की डिमांड आई है। 12 बसें जा चुकी है। 46 बसें छह और 15 फरवरी को जाएंगी। इससे परिवहन पर भी असर पड़ेगा। डिपो पर बसों की कमी होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed