{"_id":"61c0cf345a056c763005d40e","slug":"550-groups-from-the-district-left-for-sakhi-prayagraj-bijnor-news-mrt56997724","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से 550 समूह सखी प्रयागराज के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से 550 समूह सखी प्रयागराज के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से 550 समूह सखी प्रयागराज के लिए रवाना
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 दिसंबर आज स्वयं सहायता समूह सखियों को मिशन शक्ति अभियान को लेकर मन की बात करेंगे। प्रदेश की समूह सखी की संगोष्ठी प्रयागराज में प्रस्तावित है। जिले से 550 समूह सखी संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगी।
महिला सशक्तिकरण के लिए मिशनशक्ति अभियान शुरू किया गया है। अब अभियान का पार्ट-2 चल रहा है। अभियान से महिलाओं को नयी ऊर्जा मिली है। महिलाएं चूल्हा चौंका से बाहर निकली है। शासन की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाकर अच्छी कमाई कर रही है।
जिले में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पंचायत में राशन डीलर, सामुदायिक शौचालय की देखरेख, बिजली बिलों की वसूली आदि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिजली बिल की वसूली में समूह सखी ने जिले में वसूली का रिकार्ड बनाया है। सखी बैंकों से ऋण लेकर निजी काम कर रही है।
विज्ञापन
समूह सखी की उत्कृष्ट कार्यकलापों की कहानी शासन व प्रशासन तक पहुंची है। अब प्रधानमंत्री प्रयागराज की 21 दिसंबर की संगोष्ठी में समूह सखी से मन की बात करेंगे। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि जिले में 11 ब्लॉक हैं। हर ब्लॉक से 50 महिलाओं का समूह प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया है। इस प्रकार जिले से 550 समूह सखी गई है।
रायबरेली रुकेगी जिले की समूह सखी
जिले से 550 समूह सखी प्रधानमंत्री की प्रयागराज संगोष्ठी में प्रतिभाग करने के लिए गई है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि सभी ब्लाक की सखी का 20 दिसंबर का रात्रि विश्राम रायबरेली है। वहां से 21 दिसंबर को जिले का प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज पहुंचेगा। प्रयागराज में दोपहर 12 बजे से शाम तीन बजे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। वापसी रात्रि विश्राम फिर रायबरेली है। इसके बाद अगले दिन 22 दिसंबर को वापसी है।