{"_id":"610ec3188ebc3e76bc0e174d","slug":"532-crore-still-outstanding-on-the-mills-of-the-district-bijnor-news-mrt5509089106","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की मिलों पर अब भी 532 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की मिलों पर अब भी 532 करोड़ बकाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की मिलों पर अब भी 532 करोड़ बकाया
बिजनौर। जिले की चीनी मिलों पर किसानों का अब भी 532 करोड़ का बकाया है। चीनी मिलों ने अगले पेराई सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दी है लेकिन शत प्रतिशत भुगतान अब तक नहीं हुआ है। जिले की नौ चीनी मिलों में से केवल दो ने ही पूरा भुगतान किया है। जिले के किसान अब ब्याज सहित गन्ना भुगतान की मांग कर रहे हैं।
जिले के किसानों ने पिछले साल मिलों को 3700 करोड़ से अधिक का भुगतान किया था। नियम के अनुसार किसानों को मिल बंद होने के 14 दिन के अंदर गन्ना भुगतान मिल जाना चाहिए था लेकिन मिलों ने अब तक भुगतान नहीं किया है। केवल बुंदकी और बहादरपुर चीनी मिल ही शत प्रतिशत भुगतान कर पाई हैं। मिल बंद हुए काफी वक्त हो चुका है और अब अगले पेराई सत्र के लिए मिलों में मरम्मत का काम भी करीब 40 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। चीनी मिल प्रशासन कभी चीनी उठान न होने तो कभी भाव कम होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं। अब सुप्रीम कोर्ट ने सरकारों को गन्ना भुगतान के लिए नोटिस जारी किए हैं। सरकार द्वारा अब चीनी मिलों पर भुगतान के लिए दबाव बनाया जाएगा। इससे किसानों के गन्ना भुगतान में तेजी आने के आसार हैं।
ब्याज सहित मिले गन्ना भुगतान
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद किसानों को ब्याज सहित गन्ना भुगतान मिलना चाहिए। पिछले सालों के ब्याज का भुगतान भी होना चाहिए।
विज्ञापन
कर रहे नोटिस जारी
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार मिलों पर भुगतान के लिए पूरा दबाव दिया जा रहा है। भुगतान न करने वाली मिलों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं।
जिले के इन मिलों पर है बकाया
चीनी मिल कुल मूल्य बकाया ब्याज
धामपुर 764.30 68.93 2.77
स्योहारा 701.58 40.37 5.33
बिलाई 436.90 239.04 12.67
बहादरपुर 397.17 00 1.77
बरकातपुर 459.60 45.52 4.51
बुंदकी 428.88 00 .62
चांदपुर 203.73 36.08 2.17
बिजनौर 126.92 50.07 3.56
नजीबाबाद 155.59 52.66 2.47
कुल 3674.70 532.70 35.92
नोट:राशि करोड़ रुपये में है।