{"_id":"5c6da331bdec22737e6b0a84","slug":"51550689073-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज प्रथा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज प्रथा समाज के लिए सबसे बड़ा अभिशाप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। रमा जैन कन्या महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने दहेज प्रथा और साहू जैन महाविद्यालय की एनएसएस छात्राओं ने मानवाधिकार विषय पर विचार रखे।
रमा जैन कन्या महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल, डॉ. दीप्ति गुप्ता के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना के चौथे दिन समाजसेवी आशा रजा ने कहा कि दहेज प्रथा का अंत करने के लिए युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रत्ना गर्ग की देखरेख में स्वयं सेवी छात्राओं तान्या, प्राची, पूजा, शायमा, कनिका, मनीषा, तमन्ना ने दहेज प्रथा समाज के लिए अभिशाप विषय पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। डॉ.केसी मठपाल ने बेटियों को आगे बढ़ने में कौशल विकास की भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि बेटियां शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से सफलता के प्राप्त कर रहीं हैं। रचना, रुपाल, दीक्षा, सपना, हिमानी, प्रियंका, रुबी, कहकशा, अंजुम आदि छात्राओं ने ग्राम पंचायत खैरुल्लापुर के मुख्य मार्ग से रैली निकालकर ग्रामीणों को दहेज के विरुद्ध जागरूक किया। स्वयं सेवी छात्राओं ने ग्रामीणों को दहेज न लेने का संकल्प दिलाया। शिविर में छात्राओं के बीच हुई मेंहदी प्रतियोगिता में जयवती ने प्रथम, शादमा ने द्वितीय और प्रियंका ने तृतीय स्थाना प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आशा रजा ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मातिन किया। शिविर में डॉ. सविता वर्मा, डॉ.दीप्ति माहेश्वरी, डॉ. भावना अरोड़ा, डॉ. नीति शर्मा, डॉ. नीतू तिवारी, डॉ. पूनम अग्रवाल, अर्चना सिंघल, डॉ. अनस मौजूद रहे। उधर, साहू जैन महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. विद्यु एवं कार्यक्रम अधिकारी नीलम बालियान के निर्देशन में राष्ट्रीय सेवा योजना का चतुर्थ एक दिवस शिविर मानवाधिकार के रुप में मनाया गया। ग्राम पंचायत शेखपुर गढ़ू में आयोजित शिविर में प्रोफेसर डॉ. बलराम ने छात्राओं और नागरिकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहने, स्वच्छ व स्वस्थ लोकतंत्र के लिए अपने मताधिकार का समझदारी से इस्तेमाल करने तथा मानवाधिकार की जानकारी रखने की सलाह दी। स्वयं सेवी छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान व मानवाधिकार के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर वंदना, मुस्कान, रीतिका, अर्चना, अनीषा सहित अनेक छात्राओं ने प्रतिभाग किया।