फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम इलेविन ने जीता क्रिकेट मैच

डीएम इलेविन ने जीता क्रिकेट मैच, बेसिक वॉरियर पर 50 रन से की जीत दर्ज

Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
डीएम इलेविन ने जीता क्रिकेट मैच
england cricket team
बिजनौर। डीएम इलेवन एवं बेसिक वॉरियर के बीच खेले गए टी-20 फ्रेंडली क्रिकेट मैच में डीएम इलेवन ने 50 रन से मैच में शानदार जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम अटल कुमार राय ने खेल भावना की सराहना की और दोनों टीमों के प्रदर्शन को सराहा।
विज्ञापन

नेहरू स्टेडियम में खेले गए क्रिकेट मैच में डीएम इलेवन के कप्तान डीएम अटल कुमार राय ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएम इलेवन की ओर से काकुल ने शानदार बल्लेबाजी की और 28 रन बनाए। अक्षय ने 18, धर्मेंद्र ने 10, पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने 11, एडीएम अवधेश कुमार ने सात रन कुल बीस ओवर में 150 रन बनाए। बेसिक वॉरियर की ओर से अरविंद ने तीन, ललित शर्मा ने दो, शादाब ने दो, विपिन, तापस और अमित ने एक एक विकेट लिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर, 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बेसिक वॉरियर की टीम 100 रन बना कर ऑल आउट हो गई। बेसिक वॉरियर की ओर से संजय ने सात, अमित 14, अरविंद 13, शादाब सात, तापस ने 10 रन का योगदान दिया। पुरस्कार वितरण समारोह में डीएम अटल कुमार राय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। खेल भावना को बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम इलेवन की टीम को विजयी ट्रॉफी दी गई। इस मौके पर क्रिकेट कोच नागेंद्र सारस्वत, मानव सचदेवा, बेसिक वॉरियर के राजेंद्र सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के नागेश कुमार, धर्म सिंह, कृष्ण कुमार, रूपेश चौधरी, सुनील कुमार, तारिक अलीम, गयास, कृष्ण कुमार, आशीष कुमार, राहुल राठी, पंकज ढाली, संजय राणा, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed