{"_id":"5c2d0441bdec2256ec3d0635","slug":"51546454081-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए निकालेंगे पदयात्रा:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा को निर्मल बनाए रखने के लिए निकालेंगे पदयात्रा:डीएम
विज्ञापन
निर्मल गंगा के लिए निकालेंगे पदयात्रा: डीएम
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने जिला पूर्ति अधिकारी को जनवरी के अंत तक आधार नंबर फीडिंग का काम पूरा करने तथा सीएमओ को स्वास्थ्य योजनाओं की फीडिंग के कार्य में शिथिलता बरतने वाली कार्यदायी संस्था को काली सूची में डालने के निर्देेश दिए।
विकास भवन में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को दिया जाने वाला भोजन एनआरएलएम की महिला समूह द्वारा तैयार कराने की व्यवस्था करें। आयुष्मान योजना से लाभान्वित कराने वाले सूचीबद्ध अस्पतालों के नाम वाल पेंटिंग के माध्यम से प्रचारित कराने के आदेश सीएमओ को दिए। जिला पंचायत राज अधिकारी को इस माह में पंद्रह हजार शौचालय निर्माण कराने को कहा। समाज कल्याण अधिकारी को गांवों में कैंपों का आयोजन कर पात्रों को पेंशन का लाभ उपलब्ध कराने को कहा। डीएफओ को इस साल होने वाले पौधरोपण की तैयारी में जुटने को कहा। सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आवासीय योजना के लाभार्थियों की सूची उनके आवास सहित तैयार करके एक बुकलेट तैयार करना सुनिश्चित करें। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, परियोजना निदेशक डीआरडीए विजय कुमार श्रीवास्तव सहित अधिकारी मौजूद रहे। डीएम अटल कुमार राय ने बताया कि गंगा को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए जिलेवासियों को जागरूक करने को जिले में गंगा की धारा के पास 70 किलोमीटर मार्ग पर पदयात्रा निकाली जाएगी। जिले में गंगा के प्रवेश वाले स्थान से जिले के अंतिम स्थान तक यह पदयात्रा निकाली जाएगी। सीडीओ प्रवीण मिश्र की निगरानी में इसके लिए अधिकारियों की चार टीमों का गठन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों के अलावा गंगा बैराज और विदुर कुटी पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी को गंगा किनारे बसे गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने वाले गांव वालों को सम्मानित होंगे।