{"_id":"5bf990f2bdec2241852c48a6","slug":"51543082226-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण कर्जमाफी के लिए करेंगे संसद का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण कर्जमाफी के लिए करेंगे संसद का घेराव
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन की बैठक में किसानों का गन्ना भुगतान न मिलने पर रोष जताया गया। अनेक मांगों को लेकर 29 नवंबर को दिल्ली में संसद घेराव करने का निर्णय लिया गया।
गन्ना समिति कार्यालय पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ करने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 29 नवंबर को इन मांगों को लेकर संसद घेराव किया जाएगा। कहा कि जिले के हजारों किसान 28 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे। प्रदेश महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि जिले की चांदपुर व बिजनौर चीनी मिल अब तक नहीं चली हैं। किसानों के साथ शासन प्रशासन झूठे वादे कर रहा है। कहा कि किसानों को बकाया गन्ना मूल्य पर एक भी रुपया नहीं मिला, जबकि किसान पर क्रेडिट कार्ड व अन्य कर्जों पर ब्याज बढ़ता जा रहा है। किसानों का शत प्रतिशत कर्जा माफ कराने की मांग की गई। बैठक में मास्टर ठाकर सिंह, अंकुर सिंह, पुखराज सिंह, गोविंद सिंह, महीपाल सिंह आदि मौजूद रहे।