फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सहकारी आवास समितियों के चुनाव कार्यक्रम

सहकारी आवास समितियों के चुनाव कार्यक्रम

Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
सहकारी आवास समितियों के चुनाव कार्यक्रम
सहकारी आवास समितियों के चुनाव कार्यक्रम का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की सहकारी आवास, समितियों के प्रबंध समिति सदस्यों, सभापति व उपसभापति के चुनाव कार्यक्रम का एलान हो गया है। चुनाव प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू है । मुख्य निर्वाचन आयुक्त पीके महंती की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रबंध समिति सदस्य के लिए अनंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 27 अगस्त को सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक होगा। मतदाता सूची पर आपत्ति 29 अगस्त, अंतिम मतदाता सूची का प्रदर्शन 30 अगस्त को है। नामजदगी 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से दो बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच चार सितंबर को है। दावेदार पांच सितंबर को नाम वापस ले सकेंगे। उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 10 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी।

सात समिति के होने हैं चुनाव
बिजनौर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यक्रम के अनुसार सभापति व उपसभापति का चुनाव 11 सितंबर को होगा। मतदाता सूचियों के प्रदर्शन से लेकर नामांकन, मतदान व मतगणना आदि की सारी प्रक्रिया 11 सितंबर को एक ही दिन में पूरी होगी। मतदान का समय शाम तीन बजे से चार बजे तक है। सहकारिता विभाग के जिला अपर सांख्यिकी अधिकारी व चुनाव प्रभारी सत्यपाल सिंह के अनुसार चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। सभापति के चुनाव में प्रबंध समिति सदस्य भाग लेंगे। जिले में चुनाव योग्य 16 प्राथमिक आवास सहकारी समिति हैं। सात समिति के चुनाव होने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed