{"_id":"5b3d1ba94f1c1b9d288b4a4c","slug":"51530731433-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर लोडेड वाहन फंसने से छह घंटे जाम रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर लोडेड वाहन फंसने से छह घंटे जाम रहा
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवर लोडे वाहन फंसने से छह घंटे जाम रहा
चंदक। बालावाली लक्सर मार्ग पर लगने वाले जाम से क्षेत्रीय जनता परेशान है। सबसे ज्यादा परेशानी रात्रि में लगने वाले जाम से होती है। शार्ट कट के चक्कर में अधिकांश वाहन बालवाली से होकर हरिद्वार और सहारनपुर जाते हैं। उत्तराखंड से रोड टैक्स बचाने के लिए भी वाहन चालक इसी मार्ग से गुजरते हैं। मार्ग संकरा होने के कारण बालावाली रेलवे पुल और आसपास के क्षेत्र में जाम लग जाता है। मंगलवार रात रेलवे पुल पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉला फंसने से जाम लग गया। जबकि दूसरी ओर से गुजर रहा एक वाहन खराब हो गया। जाम लगने से सड़क के दोनों ओर लंबी लाइन लग गई। सूचना पर उत्तराखंड और मंडावर पुलिस मौक पर पहुंची। जाम खुलने में लगभग छह घंटे लगे। मंडावर थानाध्यक्ष अंशु माली भारती ने बताया की रात्रि में बालावाली जाम लग गया था। जाम खुलवाने में काफी समय लगा। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।