{"_id":"5b37d77b4f1c1b8c668b4c1b","slug":"51530386299-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसे चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसे चोरों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर की चोरी
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
नहटौर। घर में कुंबल लगाकर घुसे चोरों ने सो रहे परिवार को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। घर में खाना खाने के बाद सेफ अलमारी के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात के अलावा 30 हजार की नकदी सहित कीमती सामान चुराकर ले गए। सुबह को होश में आने पर चोरी का पता चला।
गांव सिकंदरपुर निवासी इफ्तखार अपनी पत्नी सहित घर के बरामदे में सोया हुआ था। उसकी मां नसीमा पशुशाला के पास सो रही थी। बीती रात चोर घर में कुंबल लगाकर अंदर पहुंच गए। परिवार के मुताबिक इफ्तखार व उसकी पत्नी को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। उसके बाद रसोई में रखा खाना खाया। सेफ अलमारी के ताले तोड़कर सोने के बून्दे, नत्थ, चांदी की पायल, गैस सिलिंडर, कीमती कपड़े, बीस हजार की नकदी, सहित करीब 70 हजार की चोरी कर फरार हो गए। सुबह को गृहस्वामी की मां नसीमा ने घर पहुंचकर उन्हें उठाना चाहा लेकिन पति पत्नी बेहोश मिलें। कुछ देर बाद वह होश में आए। घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। रसोई में रखा खाना भी खाया हुआ मिला। सुबह को चोरी होने का पता चला। पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।