{"_id":"5b2d3ca04f1c1bf36e8b961c","slug":"51529691296-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष मेले में दी गई रोगियों को निशुल्क दवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष मेले में दी गई रोगियों को निशुल्क दवाई
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष मेले में दी गई रोगियों को निशुल्क दवाई
बिजनौर । आयुष विभाग की ओर से आयोजित आयुष मेले में सुबह पांच से सात बजे तक योग प्रशिक्षण जितेंद्र महर्षि द्वारा योग कराया गया। साढ़े नौ बजे से दोपहर दो बजे तक आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, यूनानी विधा के चिकित्सकों द्वारा करीब 200 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधि वितरित की गई।
शिविर का उद्घाटन होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी बीएन द्विवेदी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी मोहन प्रसाद भट्ट द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मोहन प्रसाद भट्ट ने कहा कि भारत सरकार के आयुष मंत्रालय का लक्ष्य है कि लोगों को अधिक से अधिक संख्या में आयुष पद्धति से जोड़ना है। इन पद्धतियों से जांच कराकर लोग लाभान्वित हों। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आयुष मेले का आयोजन किया गया है। शिविर में ज्योत्सना शर्मा, डा. पवन कुमार, डा. शैलेंद्र गुप्ता, डा. आरती गुप्ता के द्वारा रोगियों का परीक्षण किया गया। आयुष मेला को सफल बनाने में डा. सुमित विश्नोई, सुशील यादव, अनवर, जितेंद्र सिंह, सोनू यादव, उपकार सिंह, रविंद्र आदि का विशेष योगदान रहा।