{"_id":"5ab944194f1c1ba6768b7cb6","slug":"51522091033-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना किताबों के शुरू होगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना किताबों के शुरू होगा स्कूल चलो अभियान
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । शासन के निर्देश पर दो अप्रैल से नवीन शिक्षा सत्र शुरू होना है। किताबों के बिना ही शिक्षा सत्र शुरू होगा। स्कूल स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विद्यालय प्रबंध समिति को भी सक्रिय कर बच्चों का शत प्रतिशत नामांकन स्कूलों में कराने के निर्देश दिए गए हैं।
परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में इस बार शिक्षा सत्र 2018-19 दो अप्रैल से शुरू करने के के शासन ने निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में स्कूल स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं। बीएसए महेश चंद्र ने जिले के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूल स्तर से लेकर ब्लॉक स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में रुचि लेने को कहा है। स्कूल चलो अभियान के तहत छह से लेकर 14 आयु वर्ग की बालिकाओं और बालकों के प्रवेश अनिवार्य रूप से स्कूलों में कराए जाने हैं। बालिकाओं की शिक्षा पर जिला समन्वयक बालिका उमा पाल को नजर रखने को कहा गया है। सामुदायिक एवं सहभागिता के जिला समन्वयक मित्र लाल गौतम की देखरेख में स्कूल चलो अभियान की अलख जगाई जाएगी। स्कूलों में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों का नामांकन में सहयोग लिया जाए। स्कूल स्तर पर गठित समितियों को सक्रिय कर व गांवों के प्रधानों व क्षेत्र पंचायत के सदस्यों का भी सहयोग लिया जाएगा। पर शिक्षा सत्र भले ही शुरू हो रहा है लेकिन किताबें बच्चों से अभी कोसो दूर हैं। शासन स्तर से पुस्तकें नहीं आई है। ऐसे में व्यवस्था बनाने के लिए शिक्षकों को पसीना बहाना पड़ेगा। 28 मार्च को स्कूलों में शिक्षा सत्र समाप्त हो रहा है। बीएसए महेश चंद्र ने स्कूल चलो अभियान में शिक्षकों, शिक्षा मित्रों, अनुदेशकों व खंड शिक्षा अधिकारियों से रुचि लेने के निर्देश दिए हैं। ताकि जिले में सभी बच्चों को प्रवेश दिलाया जा सके।