{"_id":"5aad644c4f1c1b8e778b6254","slug":"51521312844-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड सेंटरों के गेट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड सेंटरों के गेट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Updated Sun, 18 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिले के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी प्रभारी को ये कार्य एक सप्ताह के भीतर कराने के सख्त निर्देश दिए हैं।
शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कहा कि जिले में आये दिन कन्या भू्रण हत्या होने की शिकायत आ रही हैं। इस प्रकार के अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालकों की नकेल कसने के लिए जनपद के सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि अल्ट्रासाउंड कराने वाले की फोटो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाएगी। यानी भू्रण हत्या करने और कराने वाले दोनों दोषियों की फोटो कैमरे में बंद हो जाएंगे। जरूरत पड़ने पर ये फुटेज निकालकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. एस.के. निगम, जिले के बीडीओ, प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव आदि मौजूद रहे।