{"_id":"5a7b43f24f1c1ba32a8b6407","slug":"51518027762-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की बैठक
Updated Wed, 07 Feb 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति बनाई
बिजनौर।
बसपा की बैठक में 2019 में होने वाले चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया।
पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में पदाधिकारियों ने नए बन रहे वोटों की बूथवार समीक्षा की। जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता बसपा को वोट देगी। जिला पंचायत सदस्य की खाली हुई वार्ड नंबर 51 सीट पर मंडल कोआर्डिनेटर राजेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी को प्रत्याशी बनाया गया। कार्यकर्ता ब्रह्मपाल सिंह की हादसे में मौत होने पर दुख प्रकट किया गया। संचालन विजयपाल सिंह ने किया। मंडल कोआर्डिनेटर सरजीत सिंह, दीपक कुमार, धनीराम, कविराज, मुन्ना सिंह, जितेंद्र सागर, अरविंद कुमार, रामकिशन, सद्दाम राणा, जीत सिंह कश्यप आदि मौजूद रहे।
सम्मानित किया
बिजनौर। कोऑपरेटिव बैंक्स स्टाफ एसोसिएशन के केरल में हुए सप्तम अधिवेशन में जिला सहकारी बैंक की चीनी मिल रोड शाखा के प्रबंधक महिपाल सिंह को ऑल इंडिया की कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। महिपाल सिंह कोआपरेटिव बैंक्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के डिप्टी जनरल सेक्रेट्री व यूनिट बिजनौर के संरक्षक भी हैं। बिजनौर में आयोजित कार्यक्रम में महिपाल सिंह को सम्मानित किया गया। यूनिट बिजनौर के अध्यक्ष ढालगोपाल सिंह, अर्जुन सिंह, दौलत सिंह, अक्षय कुमार, अजय सिंह, महाराज सिंह, धर्मवीर सिंह, केपी सिंह, ओमवीर सिंह, आदि मौजूद रहे।