{"_id":"5a57b3094f1c1b2d198b467d","slug":"51515696905-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ भी प्रशासन का रुख सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ भी प्रशासन का रुख सख्त
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद । उत्तराखंड सीमा पर नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में स्थित स्टोन क्रेशरों पर मशीनों को किसी सूरत में संचालित नहीं होने दिया जाएगा। समय समय पर आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाकर क्रेशर संचालित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
बरसाती नदियों से अवैध खनन न होने देने और एलिफेंट जोन में स्थित स्टोन क्रेेशरों को संचालित न होने देने के डीएम के कड़े आदेशों के अनुपालन में यह बात एसडीएम एसके सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि बुधवार को भागूवाला और गांव टांडारतन क्षेत्र में तीन स्टोन क्रेशर चेक किए गए थे। इनमें दो क्रेशर बंद मिले थे, जबकि एक क्रेशर संचालित मिलने पर कार्रवाई करने के साथ चेतावनी दी गई। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि कानून के दायरे में रहकर ही काम होंगे। क्षेत्र में अवैध खनन किसी हाल में नहीं होने दिया जाएगा। अन्य राज्यों में खनन की अनुमति होने पर भी बिना खनिज संपदा लेकर गुजरने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है नजीबाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मालन, सूकरो और कोटावाली नदी में बीते वर्षों में माफियाओं ने बड़े पैमाने पर रेत-बजरी का खनन किया। इतना ही नहीं बड़िया क्षेत्र में तो नदी की ढांग पर ही स्टोन क्रेशर लगा दिए गए। प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए मथुरापुरमोर क्षेत्र में दमनप्रताप सिंह उर्फ शंटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के साथ गैंगस्टर में निरुद्घ कर जेल भी भेजा। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन की नजर लगातार खनन माफियाओं पर बनी हुई है। उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।