फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को कलक्ट्रेट कर्मचारी गए हड़ताल पर

सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को कलक्ट्रेट कर्मचारी गए हड़ताल पर

Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को कलक्ट्रेट कर्मचारी गए हड़ताल पर
बिजनौर । उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने धामपुर के नायब नाजिर से मारपीट करने वाले सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी व निलंबन करने की मांग करते हुए कार्यालय की तालाबंदी कर हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों ने समय रहते मांग पूरी नहीं होने पर मंडल व प्रांतीय स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तर प्रदेशीय मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। धरने में जिलाध्यक्ष सतीश कुमार वर्मा ने कहा कि धामपुर में आवास का सत्यापन करने गए नायब नाजिर भूपेंद्र सिंह के साथ सप्लाई इंस्पेक्टर आदित्य त्यागी द्वारा मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया गया था। नायब नाजिर के सिर पर हाथ में गंभीर चोट भी आई थी। नायब नाजिर की तहरीर पर धामपुर पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज कर ली थी, लेकिन सात दिन बाद भी सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया। इसके कारण कर्मचारियों में आक्रोश है। एसडीएम धामपुर में शनिवार को सप्लाई इंस्पेक्टर की दोषी पाए जाने की रिपोर्ट भी डीएम कार्यालय को भी भेजी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामले को लेकर पहले की 26 दिसंबर से धामपुर में कर्मचारी हड़ताल पर है। इससे पूर्व कर्मचारियों ने सप्लाई इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कार्यालय की तालाबंदी की और हड़ताल पर चले गए। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार व जिलामंत्री कृष्णदत्त शर्मा ने कलक्ट्रेट कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। धरने में संजय अग्रवाल, अनिल कुमार शर्मा, अब्दुल मजीद, अजय कुमार महेंद्रा, विजय कौशिक, देवराज सिंह, राजीव शर्मा, ऋषि भारद्वाज, अंकित कुमार, लता मंगेश त्यागी, नरेंद्र त्यागी, संगीता चौहान मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed