{"_id":"5a15d0e14f1c1bc9678bd55b","slug":"51511379169-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांस की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांस की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बांस की दुकान में आग से लाखों का नुकसान
फोटो समाचार -
अफजलगढ़। मोहल्ला बेगमसराय बस स्टैंड स्थित कमरुद्दीन मार्केट में बांस की दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। नागरिकों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था। दुकान स्वामी यामीन ने बताया कि उनकी कमरुद्दीन मार्केट में बांस और लकड़ी के सामान की दुकान है। बुधवार की दोपहर वह दुकान से नमाज पढ़ने के लिए गया था, वापस आया तो दुकान में आग लगी हुई थी। उनकी दुकान में रखे लाखों रुपये के नए बांस की सीढ़ी, चारपाई और लकड़ी जलकर स्वाहा हो चुकी थी। दमकल टीम के न पहुंचने पर नगर पालिका से वाटर टैंक मंगाया गया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। दुकान स्वामी ने पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।