{"_id":"59ff597b4f1c1b79548bb43d","slug":"51509906811-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ नवंबर से बिजनौर मिल होगी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ नवंबर से बिजनौर मिल होगी शुरू
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्रों पर आठ नवंबर से तौल शुरू हो जाएगी। नौ नवंबर को बिजनौर मिल के गेट पर भी तौल होगी। मिल प्रशासन ने 47 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी कर दिया है।
वेब इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड की बिजनौर शुगर मिल के चक्के अब तक नहीं घूमे थे और न ही किसानों को इंडेंट जारी किया गया था। इससे किसानों में भी बेचैनी थी। मिल प्रशासन ने आठ नवंबर को क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी। जीएम केन राहुल चौधरी के अनुसार आठ नवंबर से मिल का पेराई सत्र शुरू हो जाएगा। नौ तारीख को मिल गेट पर तौल होगी। मिल के प्रशासनिक अधिकारी एके सिंह के अनुसार आठ नवंबर के लिए 11 हजार, नौ नवंबर के लिए 15 हजार व दस नवंबर के लिए 21 हजार क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया गया है। इस साल 40 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। एके सिंह के अनुसार जिन सीजनल कर्मचारियों ने अब तक ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है, वे ड्यूटी ज्वाइन कर लें। उन्होंने किसानों से पर्ची प्राप्त कर साफ गन्ना मिल को देने की अपील की है।