फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरोप - ई-पोस मशीन से हो रहा शोषण

आरोप - ई-पोस मशीन से हो रहा शोषण

Wed, 26 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
आरोप - ई-पोस मशीन से हो रहा शोषण
ई-पोस मशीन के खिलाफ सड़कों पर उतरे राशन डीलर
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)।
जनपद के उचित दर विक्रेताओं ने नजीबाबाद पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि ई-पोस मशीन द्वारा राशन डीलरों का उत्पीड़न और उपभोक्ताओं का शोषण बंद करने की मांग की। जनपद के राशन डीलरों ने बेमियादी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
राशन डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अवधेश खन्ना के नेतृत्व में मंगलवार को रवा राजपूत धर्मशाला में राशन डीलरों की विशाल बैठक हुई। उत्पीड़न के खिलाफ लामबंद होकर अधिकारों के लिए संघर्ष करने का फैसला लेकर राशन डीलर जुलूस की शक्ल में तहसील पहुंचे और मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि शासन द्वारा स्वीकृत 10 रुपये प्रति क्विंटल ढुलाई व्यय वर्ष 2001 से अब तक भी राशन डीलरों को नहीं दिया गया है और अब उनके आर्थिक शोषण की तैयारी कर ली है। राशन डीलरों का कहना था कि ई-पोस मशीन पर अंगूठा लगाते ही अधिकांश कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरण से वंचित किया जा रहा है। कार्डधारक आक्रोशित होकर राशन विक्रेताओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं।
विज्ञापन

राशन डीलरों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सीके त्रिपाठी को सौंपा। जिसमें राशन विक्रेताओं के अनुबंध पत्र का नवीनीकरण करते हुए उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा देने, किराए के भवनों में संचालित उचित दर की दुकानों का किराया, विद्युत बिल एवं अन्य खर्च अलग से देने, अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी एपीएल कार्डधारकों को एपीएल मूल्य पर खाद्यान्न व मिट्टी का तेल वितरित कराने, ई-पोस मशीन द्वारा खाद्यान्न पाने से वंचित रहे उपभोक्ताओं को वितरण रजिस्टर पर दर्ज कर खाद्यान्न एवं केरोसिन दिलाने की मांग की। जिलाध्यक्ष अवधेश खन्ना, नजीबाबाद अध्यक्ष सुशील टांक, शेरकोट अध्यक्ष जकरुद्दीन, अफजलगढ़ अध्यक्ष मुखराम सिंह, चांदपुर अध्यक्ष महेंद्र कुमार, नहटौर अध्यक्ष राजीव कुमार, नगीना अध्यक्ष नफीस अहमद, स्योहारा अध्यक्ष संजीव कुमार, किरतपुर अध्यक्ष जुगल किशोर, धामपुर अध्यक्ष नीरज रस्तोगी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक राशन डीलर दुकानें बंद रखेंगे। डीलर अगस्त के लिए आवंटित खाद्यान्न की धनराशि का ई-चालान जमा न कर हड़ताल पर जाने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन में सुशील आर्य, सुधांशु नामदेव, मो.आबिद, जमीलुर्रहमान, सुनीता देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, केशो देवी, ब्रजराज किशोर, गुलाम रसूल, नवीन अग्रवाल, साजिद खां सहित सैकड़ों राशन डीलर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed