फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   51 thousand lamps will shine in Ramlila Maidan, devotees busy in preparation

Bijnor News: रामलीला मैदान में जगमगाएंगे 51 हजार दीपक, तैयारी में जुटे भक्त

Fri, 19 Jan 2024 01:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
51 thousand lamps will shine in Ramlila Maidan, devotees busy in preparation
धामपुर के चंपा देवी मंदिर में सफाई करते भाजपा कार्यकर्ता स्त्रोत संगठन
बिजनौर/नगीना। रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी बिजनौर में भी जोर-शोर से चल रही है। मंदिर से लेकर सरकारी भवन तक सजाएं जाएंगे। इसके अलावा जिलेभर में कई स्थानों पर राम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अनुष्ठान किए जाने हैं। जिसको लेकर रामभक्तों ने तैयारी शुरू कर दी है। बिजनौर रामलीला मैदान में 22 जनवरी को 51 हजार दीपक जगमगाएंगे।
विज्ञापन

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा होनी है। इस दिन को दीपावली उत्सव के रूप में मनाए जाने की तैयारी है। इसके लिए मंदिर, सरकारी कार्यालयों, घरों का सजाया जाएगा। बिजनौर की राम विहार कॉलोनी में 22 जनवरी को नवनिर्मित राम मंदिर में 12 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण और प्राण प्रतिष्ठा होनी है। वहीं गांव बरकातपुर भी में राम मंदिर की स्थापना और राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। जिसके चलते गांव में 20 जनवरी को पूजा अर्चना और 21 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

-रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 20 से शुरू होंगे कार्यक्रम
बिजनौर रामलीला मैदान में 20 जनवरी से कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। रामलीला मैदान में एक दिन की रामलीला होगी। श्रीराम के जन्म से लेकर राजगद्दी तक की लीला होगी। इसके बाद 21 जनवरी को नगर परिक्रमा होगी। नगर परिक्रमा रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पर आकर समाप्त होगी। एसआरएस मॉल चौराहा पर मुख्य अतिथि, डीएम, एसपी आरती करेंगे। इसके बाद 22 जनवरी को प्रसाद वितरण के बाद 51 हजार दीपों का प्रज्ज्वलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को एलईडी पर दिखाएंगे : डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी
नगीना के प्राचीन बड़ा मंदिर श्री मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी डॉ. विपिन चंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि 22 जनवरी को मंदिर को भव्य तरीके से सजाने की योजना है। प्राण प्रतिष्ठा के समय मंदिर में भजन कीर्तन के साथ बड़ी एलईडी पर अयोध्या की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम दिज्या जाएगा।
- बालाजी को लगाएंगे सवा क्विंटल लड्डू का भोग : डिंपल अग्रवाल





नगीना के बड़ा मंदिर स्थित श्री बालाजी धाम, बालाजी दरबार के गुरु डिंपल अग्रवाल का कहना है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन भगवान बालाजी के दरबार में सवा क्विंटल लड्डू का भोग लगाया जाएगा। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सभी भक्तजनों में अपार उत्साह है। उस दिन पूरे शहर में प्रसाद का वितरण किया जाएगा।
- अयोध्या जाने का मिला निमंत्रण, आश्रम भी सजाएंगे : महंत कृपा दास





क्षेत्र के गांव कालूवाला में स्थित आश्रम के महंत कृपा दास जी महाराज बताते हैं कि उन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए निमंत्रण मिला है। उनका कहना है कि भगवान श्री राम मंदिर का निर्माण होना एक बड़े सपने के साकार होने जैसा है। 22 जनवरी के दिन आश्रम को विशेष तौर पर सजाया जाएगा।

- मंदिर में 22 जनवरी को होगा विशाल भंडारा : शरद शर्मा



नगीना में मां दुर्गा, मां काली के मंदिर के पुजारी शरद शर्मा बताते हैं कि भगवान श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तजनों में खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि मंदिर को सजाया जाएगा। 22 जनवरी को भंडारा करने के लिए कई भक्त मंदिर आ चुके हैं। यह दिन हिंदुस्तान के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed