फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   50% concession in rail fares for senior citizens should be restored.

Bijnor News: वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट बहाल हो

Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
50% concession in rail fares for senior citizens should be restored.
बिजनौर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन जनपद शाखा की बुधवार कार्यालय पुराना महिला चिकित्सालय सिविल लाइन में बैठक हुई। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों को रेल किराए में 50 प्रतिशत छूट बहाल करने की मांग को भी जोरशोर से उठाया गया।
विज्ञापन

बैठक में कर्मचारियों ने वित्त विधेयक-2025 में पेंशन में तिथि के आधार पर किए गए विभेद को समाप्त करने, पुराने पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने तथा कर्मचारियों, शिक्षकों एवं पेंशनरों के लिए अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक लागू करने की मांग की। जिलाध्यक्ष शिव ध्यान सिंह ने 65 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद प्रत्येक पांच वर्ष पर पेंशन में पांच प्रतिशत वृद्धि की मांग उठाई।
विज्ञापन

जिला मंत्री योगेश्वर ने कोरोना काल के 18 माह के महंगाई राहत एरियर का भुगतान की मांग की। बैठक में ओमवीर सिंह मलिक, महेंद्र सिंह, रामपाल सिंह अहलावत, सलामत हुसैन, शफकत अहमद अंसारी, संरक्षक शशिकांत मिश्रा, बलवीर सिंह, विजेंद्र सिंह राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed