{"_id":"5f060a658ebc3e63bd170695","slug":"50-bighas-made-20-feet-deep-in-the-ground-bijnor-news-mrt4903012187","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बीघा जमीन में बना दिया 20 फीट गहरा कुंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बीघा जमीन में बना दिया 20 फीट गहरा कुंड
विज्ञापन
अफजलगढ़ में बनैली नदी में अवैध रूप से खनन किये जाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : BIJNOR
50 बीघा जमीन में बना दिया 20 फीट गहरा कुंड
अफजलगढ़। गांव आलमपुर गांवड़ी के निकट बनैली नदी में खनन से बने कुंड में गिरकर बालक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने खनन ठेकेदार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने पीएनसी की आड़ में 50 बीघा से ज्यादा जमीन में 20 फीट से गहरा कुंड बना दिया है। पानी भर जाने के बाद यह कुंड लोगों की जान के खतरा बना हुई है। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि खनन ठेकेदार ने पीएनसी की आड़ में बनैली नदी में 50 बीघा से अधिक भूमि पर 15 से 20 फीट तक खनन कर दिया। इससे वहां गहरा कुंड बन गया। कुंड में बरसात का पानी एकत्रित होने से आगे भी किसी बड़ी घटना की आशंका तथा बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों कहना है कि अब बनैली नदी में और अधिक खनन नहीं होने दिया जाएगा। गांव निवासी मदन कुमार, कुशलपाल सिंह, रामौतार सिंह, केके शर्मा, विशाल कुमार, हिमांशु कुमार, चंद्रपाल सिंह, नौबहार सिंह आदि ने डीएम रमाकांत पांडेय से बनैली नदी में चल रहे खनन की जांच कराने की मांग की है। इसके अलावा बाढ़ से बचाव के लिए बनैली नदी पर सुरक्षात्मक उपाय करने की मांग की। इस संबंध में खनन अधिकारी डॉ. रंजना सिंह का कहना है कि यदि उन्हें लिखित में शिकायत मिलती है तो आवश्यक कार्रवाई की अवश्य की जाएगी। गांव निवासी भूपेंद्र सिंह के दस वर्षीय पुत्र नक्स सोमवार शाम खेलते समय गांव के निकट बनैली नदी में खनन से बने कुंड में गिर गया था। अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात भूपेंद्र सिंह मंगलवार शाम गांव पहुंचे। भूतपूरी रामगंगा घाट पर गमगीन माहौल बालक का अंतिम संस्कार किया गया।