रेहड़। मौजा गादला में आग लगने से लगभग 50 एकड़ गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड व किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से लाखों रुपये का नुकसान होना माना जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका।
सोमवार की देर शाम पीली डैम के मौजा गादला के खेतों में लगी आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के कई खेतों में फैल गई। तेज हवा चलने से आग बढ़ती गई। आग बुझाने के लिए सैकड़ों किसान मौके पर पहुंच गए। फायर बिग्रेड की गाड़ी व किसानों ने ट्रैक्टर, टिपलर आदि चलाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक 50 एकड़ गेहूं की फसल तथा लगभग 250 क्विंटल भूसा जलकर स्वाहा हो चुका था। पप्पू व कुलदीप निवासी गादला का पांच एकड़, मनजीत, सोनी निवासी नवाबाद का 10 एकड़, कर्म सिंह व सुखविंदर निवासी रामपुर कलां का 30 एकड़, शमीम मानियावाला का चार एकड़, निर्मल सिंह निवासी अलीगंज ढाई एकड़ तथा के अलावा हरभजन व कुलदीप निवासी गादला का 250 क्विंटल भूसा जलकर राख हो चुका था। आग बुझाने के प्रयास में विंदर निवासी खैराबाद झुलस गया। एसओ विजेंद्र सिंह व सीओ अफजलगढ़ सुनीता दहिया भी मौके पर पहुंचे।