फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   49 new corona found in Bijnor district

जनपद में मिले 49 नए कोरोना संक्रमित मरीज

Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
49 new corona found in Bijnor district
बिजनौर जनपद में मिले 49 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में कोरोना संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 1975 जांच रिपोर्ट में से 49 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1926 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4979 हो गई है। अब तक 4464 मरीज ठीक हुए। जबकि 67 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 448 पर पहुंच गए हैं।
सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार जिले में मंगलवार को मिली रिपोर्ट में 49 संक्रमितों के साथ में 1513 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। नए मरीजों में हल्दौर के मोहल्ला रईसान, किरतपुर के मोहल्ला जाटान, गांव दूधला, ग्राम पीपला जागीर, ग्राम जैतरा, दीत्तनपुर, कस्बा शेरकोट, चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन, मुफ्ती सराय, नहटौर के मोहल्ला हटवालिया नगर, भूड़ चुंगी स्योहारा, गांव बुलंदी, नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर, गांव बास्टा, फजलपुर ढाकी, हल्दौर के मोहल्ला रईसान, नगीना नगर, यहीं के पंजाबी कालोनी, लाल सराय, नांगल सोती, नजीबाबाद के मोहल्ला सेवाराम, झालू के मोहला चौधरियान, चांदपुर के गांव दरबाड़ा, गांव पीपला जागीर और गांव चौंकपुरी, धामपुर नगर, एसबीआई कालोनी धामपुर, हल्दौर के मोहल्ला खेड़ा से दो-दो लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा धामपुर की रानी बाग कालोनी, यहीं के पहाड़ी दरवाजा से चार, जिला उपभोक्ता फोरम, मोहल्ला नई बस्ती, बैराज रोड, सिविल लाइन-2, आवास विकास कालोनी, भरत विहार कालोनी, ऑफिसर्स कालोनी से एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओने बताया कि अब तक जिले से 417762 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से 415250 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। 410271 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 2512 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।
बिना मास्क के179 लोगों का चालान
बिजनौर। पुलिस ने मंगलवार को जिले भर में अभियान चलाकर मास्क न लगाने वाले 179 लोगों का चालान करके उनसे 81 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed