फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   482 Prime Minister's residence registered

Bijnor News: 482 प्रधानमंत्री आवास का हुआ पंजीकरण

Thu, 05 Jan 2023 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
482 Prime Minister's residence registered
482 प्रधानमंत्री आवास का हुआ पंजीकरण
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना में नजीबाबाद ब्लॉक 811 आवास निर्माण लक्ष्य मिला है। बीडीओ ने एडीओ पंचायत और पंचायत सचिवों को आवास निर्माण की गुणवत्ता के प्रति गंभीर रहने के निर्देश दिए है। खंड विकास कार्यालय नजीबाबाद वर्तमान वित्तीय वर्ष में 811 प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराएगा। बीडीओ ज्योति चौधरी ने बताया कि ब्लॉक को 811 आवास निर्माण का लक्ष्य मिला है। विभाग ने प्रथम चरण में 482 आवास निर्माण का पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर ली है। 111 ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास निर्माण कराया जाएगा। बीडीओ ने बताया कि 1.20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले प्रधानमंत्री आवास में लाभार्थियों को तीन किस्तें जारी की जाएगी। प्रथम किस्त 40 हजार रुपये, द्वितीय किस्त 70 हजार रुपये और तीसरी किस्त 10 हजार रुपये जारी की जाएगी। प्रथम किस्त से दीवार, खिड़की, दरवाजे स्तर तक निर्माण कार्य होगा। द्वितीय किस्त में लिंटर आदि का निर्माण कराया जाएगा और अंतिम किस्त से प्लास्टर आदि का कार्य होगा। इसके अतिरिक्त जॉब कार्ड धारक लाभार्थी को 90 दिन तक मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed