{"_id":"5fb80a728ebc3e5fad3aaf08","slug":"48-more-including-three-policemen-found-infected-bijnor-news-mrt5118814191","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुलिसकर्मियों सहित 48 और मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुलिसकर्मियों सहित 48 और मिले संक्रमित
विज्ञापन

बिजनौर। पुलिसलाइन में तैनात तीन पुलिसकर्मियों सहित कुल 48 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनके साथ में 2690 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3894 हो गई है। जिले में अब तक करीब 54 मरीजों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 244 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल दो लाख 14 हजार 415 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 12 हजार 657 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 3894 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 8763 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। इसके अलावा 2690 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक 3596 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना से जंग जीती है। सीएमओ ने बताया कि स्टेशन रोड स्योहारा, मोहल्ला इस्लामनगर, गांव जमापुर से दो, नजीबाबाद नगर, मोहल्ला नवाब गंज, मोहल्ला मकबरा, जाब्तागंज, बिजनौर के मोहल्ला महादेवपुरम कालोनी, मालती नगर से एक-एक, पुलिसलाइन में तैनात तीन पुलिसकर्मी, नई बस्ती, किरतपुर के मोहल्ला बुद्धूपाड़ा से तीन-तीन, बिजनौर नगर से चार, चांदपुर के मोहल्ला पतियापाड़ा, मोहल्ला फीना कालोनी, धामपुर नगर, मोहल्ला बंदूकचियान, लोहियान, मोहल्ला खारी कुआं से दो, टीचर्स कालोनी, ग्राम जैतरा, गांव ढक्का कर्मचंद, जमालपुर ढीकली, नूरपुर के मोहल्ला शहीद नगर से चार, बिजनौर के मोहल्ला साकेत कालोनी, नई बस्ती भाइयों वाली गली, द्वारिकेश चीनी मिल बुंदकी, गांव नवादा केशो से एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव आया।