{"_id":"63f0c379d300dddece060278","slug":"48-eyes-watch-over-a-candidate-bijnor-news-c-14-1-122069-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: एक परीक्षार्थी के ऊपर 48 आंखों की निगेहबानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: एक परीक्षार्थी के ऊपर 48 आंखों की निगेहबानी
विज्ञापन
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में एक परीक्षार्थी की निगरानी के लिए करीब 24 अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी तैनात रहे।
शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल के पालि भाषा विषय की परीक्षा थी। जिले में परीक्षा देने के लिए पालि विषय का मात्र एक परीक्षार्थी पंजीकृत था। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार परीक्षार्थी का परीक्षा केंद्र महर्षि दयानंद इंटर कालेज ढ़ाकी माधो था। परीक्षा सुबह आठ बजे शुरू हुई। एक परीक्षार्थी की निगरानी के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों का पूरा अमला मौजूद रहा। निगरानी के लिए केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, दो कक्ष निरीक्षक, एक अवमोचक, बोर्ड परीक्षा प्रभारी, दो परीक्षा सहायक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, बंडल वाहक, लिपिक, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ चार पुलिस कर्मी तैनात रहे। संवाद